फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Security breach in Ludhiana Central Jail

Punjab: लुधियाना केंद्रीय जेल में सुरक्षा में सेंध, मोबाइल और नशीला सामान बरामद; केस दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

जेल अफसरों की मौजूदगी में बंडलों को खोला गया। पहले बंडल से दो कीपैड वाले मोबाइल फोन, दो डेटा केबल और 15 तंबाकू के पाउच मिले। दूसरे बंडल से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 45 काले नारकोटिक पाइप बरामद हुए।

विज्ञापन
Security breach in Ludhiana Central Jail
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध का एक और मामला सामने आया है। जेल कर्मचारियों ने गश्त के दौरान दीवार के ऊपर से फेंके गए आपत्तिजनक सामान को जब्त किया। इसमें मोबाइल फोन और नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शामिल है। 
विज्ञापन


थाना डिवीजन सात पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया कि 27 और 28 जुलाई की मध्यरात्रि सुरक्षा बल गश्त पर थे। उसी दौरान दीवार के दूसरी तरफ से दो बंडल फेंके गए। 
विज्ञापन


जेल अफसरों की मौजूदगी में बंडलों को खोला गया। पहले बंडल से दो कीपैड वाले मोबाइल फोन, दो डेटा केबल और 15 तंबाकू के पाउच मिले। दूसरे बंडल से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 45 काले नारकोटिक पाइप बरामद हुए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह प्रतिबंधित सामान लुधियाना निवासी फौजी नामक व्यक्ति ने फेंका था। पुलिस ने फौजी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। यह घटना जेल की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल अफसरों की मौजूदगी में बंडलों को खोला गया। पहले बंडल से दो कीपैड वाले मोबाइल फोन, दो डेटा केबल और 15 तंबाकू के पाउच मिले। दूसरे बंडल से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 45 काले नारकोटिक पाइप बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed