फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sukhminderpal Singh Grewal resigns from primary membership of BJP after 34 years

Ludhiana: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, 34 साल बाद तोड़ा नाता

Mon, 03 Aug 2026 08:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Mon, 03 Aug 2026 08:04 AM IST
सार

सुखमिंदरपाल ग्रेवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि यह इस्तीफा केवल राजनीतिक दल से संबंध समाप्त करने का निर्णय नहीं है। उन्होंने 1992 में भाजपा से जुड़ने का जिक्र किया, जब पंजाब में पार्टी का साथ देना साहस का विषय था।

विज्ञापन
Sukhminderpal Singh Grewal resigns from primary membership of BJP after 34 years
सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय भाजपा नेता सुखमिंदरपाल ग्रेवाल ने 34 वर्षों से अधिक समय तक पार्टी की सेवा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को भेजा।
विज्ञापन


ग्रेवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि यह इस्तीफा केवल राजनीतिक दल से संबंध समाप्त करने का निर्णय नहीं है। उन्होंने 1992 में भाजपा से जुड़ने का जिक्र किया, जब पंजाब में पार्टी का साथ देना साहस का विषय था। ग्रेवाल के अनुसार, आज की पंजाब भाजपा उस पार्टी से पूरी तरह अलग है जिससे वह तीन दशक पहले जुड़े थे। उन्होंने कहा कि त्याग और समर्पण की संस्कृति समाप्त हो गई है, जिससे कार्यकर्ता निराश हैं। ग्रेवाल ने जोर देकर कहा कि उनका इस्तीफा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से प्रेरित नहीं है। यह सिद्धांतों पर आधारित विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed