फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Wife beats up husband in Jagraon

पति की बेसबॉल से पिटाई: सास और पत्नी ने जमकर की धुनाई, चार लोगों पर केस दर्ज

Sat, 15 Aug 2026 04:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 04:23 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर पांच जगह चोट के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
Wife beats up husband in Jagraon
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू विवाद के चलते अखाड़ा नहर पुल के पास एक व्यक्ति को उसकी पत्नी, सास और दो अन्य लोगों द्वारा घेरकर बेसबॉल बैट व ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे सड़क पर गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकियां दीं और उसके गले से सोने की चेन तथा जेब से 30,280 रुपये व जरूरी दस्तावेजों वाला पर्स निकाल लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव कुलार निवासी करीब 40 वर्षीय कुलदीप सिंह ने बताया कि 2 अगस्त को वह अपनी बाइक पर जगराओं से रायकोट की तरफ जा रहा था। दोपहर के समय अखाड़ा नहर पुल पार करने के बाद एक सफेद रंग की ऑल्टो कार ने उसका पीछा करते हुए बाइक के आगे कार लगा दी। कार में उसकी पत्नी अमनदीप कौर, सास परमजीत कौर, आकाशदीप सिंह निवासी तलवंडी राय और एक अज्ञात युवक सवार थे।
विज्ञापन


कुलदीप के अनुसार उसकी पत्नी ने जबरदस्ती बाइक की चाबी निकाल ली, जबकि सास ने उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और सास ने ईंट से उसके सिर पर वार किए। कार सवार आकाशदीप सिंह और उसके साथी ने उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया और बेसबॉल बैट से उसकी बाईं बाजू पर वार किए। आरोप है कि इसी दौरान परमजीत कौर और अमनदीप कौर ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें 30,280 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन पर गिराने के बाद चारों ने उसके पेट में लात-घूंसे मारे और उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकियां दीं। शोर मचाने पर राहगीर मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। लोगों ने एक ऑटो रुकवाकर घायल को जगराओं के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

पुराने पारिवारिक विवाद को बताया वारदात की वजह
कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा है। पत्नी द्वारा उसके और उसके माता-पिता के खिलाफ दर्ज करवाए गए एक पुराने आपराधिक मामले में ससुर ने गवाही दी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शुरुआत में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की। मेडिकल रिपोर्ट में घायल के शरीर पर पांच चोटों की पुष्टि की है। बाद में पुलिस जांच में कुलदीप के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोने की चेन और नकदी छीनने के आरोपों की जांच अभी जारी है। पुलिस ने आरोपी आकाशदीप सिंह, अमनदीप कौर, परमजीत कौर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed