फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two youths died after being injected with drugs

Ludhiana News: नशे का टीका लगाने से दो युवकों की मौत

Fri, 14 Aug 2026 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 14 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Two youths died after being injected with drugs
एक युवक की बाजू पर लटका मिला टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले की बीड़ तालाब बस्ती में शुक्रवार को नशे का टीका लगाने से दो युवकों की मौत हो गई। उनका तीसरा साथी उन्हें सड़क पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव जय सिंह वाला और कुलदीप सिंह निवासी गांव जोधपुर रोमाना के रूप में हुई है। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें बीड तालाब में दो युवकों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। माहेश्वरी ने बताया कि एक युवक की बाजू पर टीका लटक रहा था जिससे स्पष्ट होता है कि उनकी मौत नशे के कारण हुई है। लोगों ने बताया कि उक्त युवक एक तीसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आए थे। दोनों की मौत होने पर तीसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। थाना सदर के थाना प्रभारी मुनीश कुमार ने बताया कि शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। तीसरे साथी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों के परिजन ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाई है। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन ने कहा कि यह तो एक दिन होना ही था। उन्होंने बताया कि दोनों युवक लंबे समय से नशे के आदी थे। उन्होंने नशे की लत को मौत का कारण बताया। बठिंडा का बीड़ तालाब क्षेत्र को नशे का सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। पुलिस महानिदेशक जतिंदर जैन सहित कई पुलिस अधिकारियों ने यहां बड़े स्तर पर पुलिस बल लेकर नशा तस्करों के घरों पर रेड की है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में नशा खुलेआम बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed