{"_id":"6a7f09cc788a3cb19701ca30","slug":"attack-on-bjp-mandal-president-himanshu-kalra-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117347-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु कालरा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु कालरा पर हमला
Fri, 14 Aug 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु कालरा और उनके परिजनों पर सीएमसी चौक के पास जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला एक ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हुए विवाद के चलते दर्जनों लोगों ने किया। कालरा के कान में चोट आई है, उन्हें सुनने में परेशानी हो रही है।
कालरा वैष्णो देवी से लौटते समय उनकी गाड़ी सीएमसी चौक पर जाम में फंस गई। तभी एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कालरा ने नुकसान की बात उठाई तो ई-रिक्शा चालक बहस करने लगा। 10-15 स्थानीय युवकों ने ई-रिक्शा चालक का पक्ष लेते हुए कालरा व उनके ससुर-साले पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कालरा के कान पर मुक्का मारा गया। हमलावर ई-रिक्शा चालक को भगाकर खुद भी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने सिविल अस्पताल में जांच कराई और थाना डिवीजन नंबर-3 में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ई-रिक्शा चालक और अन्य हमलावरों को सलाखों के पीछे भेजने का प्रयास जारी है।