{"_id":"6a7f11af200109885b0bf878","slug":"two-friends-die-after-their-car-falls-into-a-pond-due-to-a-tyre-burst-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-102796-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: टायर फटने से कार तालाब में गिरी, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: टायर फटने से कार तालाब में गिरी, दो दोस्तों की मौत
Fri, 14 Aug 2026 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। गांव अत्तेवाली के पास वीरवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। मृतकों की पहचान सरहिंद के आदर्श नगर निवासी माधव कुमार और हरीश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने दोस्त हर्षित की बहन के घर पुत्र जन्म के समारोह से लौट रहे थे। कार को हरीश कुमार चला रहा था। अत्तेवाली के पास कार का टायर फट गया। कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे की सूचना पर थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे क्रेन की सहायता से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। कार में सवार दोनों युवकों को मृत पाया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।