फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman climbs mobile tower in Punjab

Punjab: पति की बेवफाई से नाराज महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, 8 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें पूरा मामला

Wed, 17 Jun 2026 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Woman climbs mobile tower in Punjab
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
लाडोवाल थाने के तहत आने वाले गांव बग्गा कलां में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक विवाहिता अपने पति के दूसरे विवाह से परेशान होकर मोबाइल टावर के शिखर पर जा बैठी। करीब आठ घंटे तक चले इस बेहद तनावपूर्ण घटनाक्रम के दौरान नीचे मौजूद परिजनों और प्रशासनिक अमले की सांसें हलक में अटकी रहीं। 
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को दी जानकारी 
महिला इस बात पर अड़ी थी कि जब तक उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाले जीवनसाथी को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता और उसे मौके पर नहीं लाया जाता तब तक वह टावर से नहीं उतरेगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के पुख्ता भरोसे के बाद दोपहर बाद महिला को सकुशल टावर से उतारा गया। 
विज्ञापन


पत्नी ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप
पत्नी ने अपने पति पलटू मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पेशे से वाहन चालक पलटू मंडल ने कानूनी रूप से अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही सोना देवी नामक अन्य महिला के साथ गुपचुप तरीके से घर बसा लिया। इस वजह से पारिवारिक कलह थी। सोना देवी खुद अपने पहले पति और परिवार को छोड़ कर आई है। इस पूरे विवाद की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चालक पलटू मंडल समाज और कानून की परवाह किए बगैर अपनी दोनों पत्नियों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग कमरों में रख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पहली पत्नी गमगमी देवी ने इसका विरोध किया और सौतन के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, तो पति ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। न्याय के लिए भटकने और खाकी की तरफ से कोई ठोस पहल न होने से हताश होकर आखिरकार पीड़िता ने आत्मघाती रास्ता चुन लिया।

बुधवार की सुबह जब अमूमन लोग जाग रहे थे, तब सुबह करीब सात बजे महिला टावर पर चढ़ गई। टावर पर महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला टावर पर बैठकर चिल्ला रही थी और उसके पति को मौके पर बुलाने के लिए कह रही थी। आखिरकार पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और कानूनी शिकंजा कसने के वादे के बाद दोपहर को महिला को टावर से नीचे उतार लिया गया। 


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से बग्गा कलां गांव में एक महिला के टावर पर होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला था। उन्होंने कहा कि सूझबूझ भरी रणनीति से गमगमी देवी को बिना किसी नुकसान के नीचे उतार लिया गया है। उसके पति को काबू किया है और आगे की जांच की जा रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed