{"_id":"6a3a877de4e9dce015045bfb","slug":"young-boy-murder-in-ludhiana-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में युवक की हत्या: दोस्त ने दी दर्दनाक मौत, सिर पर पत्थर से किए कई वार; मोटर पर पी रहे थे शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में युवक की हत्या: दोस्त ने दी दर्दनाक मौत, सिर पर पत्थर से किए कई वार; मोटर पर पी रहे थे शराब
Tue, 23 Jun 2026 06:47 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:47 PM IST
सार
दोनों दोस्त मोटर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में बहस हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर पत्थरों से कई वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में साहनेवाल के तहत आने वाले गांव धरौड़ में दो दोस्तों के बीच हुई मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। दोस्त ने अपने ही दोस्त के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ गुगली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में गांव धरौड़ के रहने वाले बलकार सिंह की शिकायत पर गांव नत्त के रहने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ शिंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों दोस्त मोटर पर बैठकर पी रहे थे शराब
थाना साहेनवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह उर्फ शिंदा और गुरदीप सिंह गुगली दोस्त थे। दोनों गांव धरौड़ में मोटर पर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने शराब पीनी शुरू कर दी। शराब पीने के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को गालियां देने लगे और देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान आरोपी बलजिंदर सिंह ने सिर पर पत्थर के कई वार कर गुगली को मौत के घाट उतार दिया। पहले पुलिस ने इस मामले में 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गुगली की हत्या हुई है और हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त बलजिंदर सिंह है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।