{"_id":"6a66d797c77ad66e6207eef6","slug":"young-woman-from-amritsar-shot-dead-in-toronto-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की युवती की टोरंटो में हत्या: शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की युवती की टोरंटो में हत्या: शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर मारी गोली
Mon, 27 Jul 2026 09:30 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:30 AM IST
सार
नवनीत कौर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं। आरोपी शरनजीत सिंह लंबे समय से नवनीत को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के टोरंटो शहर में अमृतसर निवासी 26 वर्षीय नवनीत कौर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 24 जुलाई को हुई, जिसके कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी शरनजीत सिंह (37) को गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नवनीत को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, इसके बावजूद वह लगातार युवती का पीछा करता था और विवाह के लिए दबाव डाल रहा था।
टोरंटो पुलिस के अनुसार, हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड क्षेत्र में नवनीत कौर और शरनजीत सिंह के बीच बातचीत हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकालकर नवनीत पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नवनीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला था। पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाकर शरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे शनिवार को ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया। नवनीत कौर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।