सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man died in accident aunt also died in moga

परिवार में मातम: जागो से लाैट रहे युवक की हादसे में मौत, शव देखकर सदमे में चाची ने भी तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Mar 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

परमजीत सिंह बुआ की बेटी की शादी के जागो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। लाैटते समय हादसे में उसकी माैत हो गई। शव देखकर परमजीत की चाची कुलविंदर काैर को दिल का दाैरा पड़ गया। 

Man died in accident aunt also died in moga
हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

जागो समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। उसका शव देख उसकी चाची को दिल का दौरा पड़ा जिससे उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
Trending Videos


बीड़ बंधनी निवासी बाइक सवार परमजीत अपनी बुआ की बेटी के जागो कार्यक्रम में शामिल होकर शनिवार देर रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। अचानक उसकी बाइक गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। उनके पीछे-पीछे कार में आ रहे उसके परिवार वालों ने उसका शव सड़क पर पड़ा देखा। सदमे में उसकी चाची को दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी भी मौत हो गई।

थाना बंधनी कलां के एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि बीड़ बंधनी निवासी हरदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति परमजीत सिंह (39) बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन थे। सात मार्च को गांव घलकलां में उसकी बुआ की बेटी की शादी से पहले जागो का कार्यक्रम रखा गया था। उसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया था। परिवार के अन्य सदस्य कार में वापस लौट रहे थे, जबकि परमजीत सिंह बाइक पर घर के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परमजीत बंधनी कलां के पास पहुंचे तो सड़क पर गड्ढे के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे कार में आ रहे परिवार वालों ने जब सड़क पर गिरा देखा। कार में मौजूद उसकी चाची कुलविंदर कौर (55) को अपने भतीजे का शव दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परमजीत सिंह दो बच्चों का पिता थे। कुलविंदर कौर पांच बच्चों की मां थी। अचानक हुई दो मौतों से परिवार और इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed