फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man dies in road accident at firozpur

Punjab: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, जीरा में हुआ हादसा; व्यक्ति की मौत

Tue, 07 Jul 2026 03:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह निवासी गांव महिया सिंह वाला खुर्द के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Man dies in road accident at firozpur
बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र में मक्खू रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार न्यू दीप प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह निवासी गांव महिया सिंह वाला खुर्द के रूप में हुई है। वह एक स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत था और किसी काम से स्कूटी पर कचहरी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


थाना सिटी जीरा के प्रभारी जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि अमृतसर की ओर से आ रही न्यू दीप बस के चालक ने गलत दिशा में आकर ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे स्कूटी सवार गुरमेल सिंह बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गुरमेल सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो अविवाहित बेटे हैं। परिवार के पास न तो कृषि भूमि है और न ही आय का कोई अन्य साधन। उन्होंने आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed