सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Misdeeds with woman teacher in Bathinda Punjab

Punjab: महिला शिक्षक के साथ छेड़छाड़, मैथ्स टीचर ने लैब में बुलाया; हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला शिक्षक ने बताया कि आरोपित शिक्षक ने उसे धमकाया और कहा अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Misdeeds with woman teacher in Bathinda Punjab
woman crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

बठिडा जिले के मौड़ क्षेत्र के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत महिला साइंस टीचर के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गणित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जुलाई 2018 से शिक्षक के रूप में कार्यरत है और जून 2023 से गांव मौड़ खुर्द स्थित स्कूल में तैनात है। स्कूल में साइंस लैब का कार्य चल रहा था, जहां अलमारियों के दरवाजों में समस्या आने पर एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें वह और आरोपित शिक्षक प्रवीन कुमार भी शामिल हैं। 
Trending Videos


पीड़िता के अनुसार जब उसने वरिष्ठ होने के नाते आरोपित को अलमारियों की खराबी के बारे में बताया, तो उसने लैब में आकर दिखाने को कहा। लैब में पहुंचने पर आरोपित शिक्षक ने महिला शिक्षक पर गलत टिप्पणी की और फिर उसके करीब आने लगा। विरोध करने पर आरोपित शिक्षक ने जबरन महिला शिक्षक का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि आरोपित शिक्षक ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। किसी तरह महिला शिक्षक वहां से निकलकर बाहर आई और बाद में महिला स्टाफ और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता का पति और ससुर स्कूल पहुंचे, जिसके बाद पीड़िता परिवार सहित थाना मौड़ पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। थाना मौड़ पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed