{"_id":"6a0a2a9a716faa577b03e1c1","slug":"15-iphones-worth-rs-1745-lakh-stolen-in-zirakpur-case-registered-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142571-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में 17.45 लाख के 15 आईफोन चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में 17.45 लाख के 15 आईफोन चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात के एक लॉजिस्टिक गोदाम से करीब 17.45 लाख रुपये कीमत की 15 आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला निवासी अरविंद जेटली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म एमएस एआरबी2बी लॉजिस्टिक का गोदाम भबात के निर्माण ट्रांसपोर्ट के नजदीक है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को उनकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी में चंडीगढ़ सेक्टर-22 के एमएस विजन टेलीकम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से मोबाइल फोन का स्टॉक आया था। गाड़ी में कुल 36 नग लोड थे, जिन्हें गोदाम में उतार दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसी रात जब माल को आगे सप्लाई के लिए चेक किया तो दो नग कम पाए गए। इन दो नगों में कुल 15 आईफोन थे, जिनकी कीमत करीब 17 लाख 45 हजार 413 रुपये बताई गई है। चोरी हुए मोबाइलों में आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के विभिन्न मॉडल शामिल हैं। अरविंद जेटली ने पुलिस को बताया कि मोबाइल चोरी होने के बाद उन्होंने काफी तलाश और पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में हैं। जांच अधिकारी एएसआई हरविंदर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत खंगाले। पुलिस ने पाया कि मामला चोरी का है। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।