सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED tightens its grip on Rs 150 crore CLU scam, summons issued to GMADA Chief Administrator

Mohali News: 150 करोड़ के सीएलयू घोटाले में ईडी का शिकंजा, गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को समन जारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
ED tightens its grip on Rs 150 crore CLU scam, summons issued to GMADA Chief Administrator
विज्ञापन
मोहाली। सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए फर्जी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) अनुमोदनों से जुड़े करीब 150 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ईडी के जालंधर जोनल कार्यालय ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया है। ईडी ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि चीफ एडमिनिस्ट्रेटर स्वयं या उनके द्वारा अधिकृत कोई राजपत्रित अधिकारी जांच में शामिल होकर रिकॉर्ड पेश करे। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि समन की अवहेलना करने पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। ईडी ने यह भी कहा कि पीएमएलए की धारा 50 के तहत होने वाली कार्यवाही न्यायिक प्रक्रिया मानी जाती है।

यह कार्रवाई 8 मई को ईडी द्वारा मोहाली, चंडीगढ़, न्यू चंडीगढ़ और पटियाला में छापा मारने के बाद सामने आई है। एजेंसी ने एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर इंडियन को-ऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी, सनटेक सिटी के पदाधिकारियों अजय सहगल और सुरेश कुमार बजाज, अल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, एबीएस टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड, धीर कंस्ट्रक्शंस और उसके प्रमोटर गौरव धीर सहित कथित बिचौलिए नितिन गोहाल से जुड़े दस्तावेज खंगाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परियोजनाओं को सीएलयू और अन्य मंजूरियां नियमों के विपरीत तो नहीं दी गईं। साथ ही जमीन खरीद, लाइसेंस प्रक्रिया और निवेश के पैसों के प्रवाह की भी जांच हो रही है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि पहली बार जांच सीधे उन अधिकारियों तक पहुंची है जो प्रोजेक्ट मंजूरियों की प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं।




ईडी का समन हमें मिला था, सोमवार को पेश होने के लिए कहा था, जो भी रिकार्ड उन्होंने मांगा है वह उन्हें दे दिया जाएगा और भविष्य में भी वह उनका सहयोग देंगे। -संदीप कुमार, सीए गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed