सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16-year-old girl missing from Zirakpur, family suspects school student

Mohali News: जीरकपुर से 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने स्कूल के छात्र पर जताया शक

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
16-year-old girl missing from Zirakpur, family suspects school student
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के लोहगढ़ इलाके से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। थाना जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने लड़की के साथ पढ़ने वाले एक छात्र पर शक जताया है, जो घटना के दिन से ही गायब बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में लोहगढ़ निवासी उमकार ने बताया कि वह पेशे से मिस्त्री का काम करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी 8 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
Trending Videos

परिवार ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। शिकायत में बताया गया है कि उन्हें एक लड़के पर शक है, जो उनकी बेटी के स्कूल में पढ़ता है। उक्त लड़का भी उसी दिन से लापता है। जब उसके परिवार वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। घटना की सूचना 10 अप्रैल को थाना जीरकपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) और 96 के तहत मामला दर्ज किया। हेड कांस्टेबल धर्मराज को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लड़के की तलाश भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed