सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   IT company director asked for Rs 1 crore in extortion money, threatened to kill him

Mohali News: आईटी कंपनी के संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, दी जान से मारने की धमकी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
IT company director asked for Rs 1 crore in extortion money, threatened to kill him
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। जीरकपुर क्षेत्र में एक आईटी कंपनी के संचालक को विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को शहजाद भट्टी बताया है जोकि एक नामी गैंगस्टर है। उसका संबंध पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले नेटवर्क से भी जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शहजाद भट्टी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में जीरकपुर के नगला बाजीगर बस्ती निवासी 27 वर्षीय अरजन ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी चलाता है। अपने बड़े भाई के क्लब का भी प्रबंधन देखता है। 8 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप नंबर पर यूके के नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को शहजाद भट्टी बताकर उसे और उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी होने का दावा किया।
Trending Videos

आरोपी ने धमकी दी कि उसका कारोबार अच्छा चल रहा है, इसलिए उसे एक करोड़ रुपये दिए जाएं, अन्यथा उसके परिवार, दोस्तों, क्लब और कंपनी को उड़ा दिया जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि वह केवल डराने के लिए फायरिंग नहीं करेगा, बल्कि सीधे हमला करेगा। शिकायतकर्ता के अनुसार 8 अप्रैल के बाद भी उसी नंबर से 2-3 बार कॉल कर धमकियां दी गईं। थाना जीरकपुर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) और 62 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विदेशी नंबर के जरिए कॉल करने वाले आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
मोहाली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से रंगदारी मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पंजाबी सिंगर बी-पराग, गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से भी करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। मार्च 2026 में एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी से करीब 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। पंजाबी प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल से पहले रंगदारी मांगी गई और ऐसा न करने पर उसके घर के बाहर फायरिंग की गई। जनवरी 2026 में एक उद्योगपति को कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इन मामलों में ज्यादातर कॉल विदेशी नंबरों या इंटरनेट कॉलिंग के जरिए की गईं। इससे आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

साइबर और तकनीकी टीमों की मदद से कॉल डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों और अन्य लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
-हरमनदीप हंस, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed