सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   For four years, many society residents are troubled by incomplete roads, overflowing sewers and poor electricity supply

Mohali News: चार साल से अधूरी सड़कों, ओवरफ्लो सीवर और बदहाल बिजली व्यवस्था से परेशान हैं कई सोसाइटी निवासी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
For four years, many society residents are troubled by incomplete roads, overflowing sewers and poor electricity supply
विज्ञापन
खरड़। निज्जर रोड पर मॉडल टाउन के पास छज्जू माजरा इलाके की सड़कों, सीवर व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और बिजली व्यवस्था बदहाल है। रॉयल रेजिडेंसी, ड्रीम लैंड, गोविंद एनक्लेव, अलिविस्टा ग्रीन्स, एलजी विला और दृष्टि एवेन्यू जैसे इलाकों के सैकड़ों निवासी नारकीय जीवन जी रहे हैं। यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह बात पंजाब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी ने स्थानीय निवासियों के आमंत्रण पर क्षेत्र का दौरा करने के बाद कही। निवासियों ने जोशी को बताया कि म्युनिसिपल कमेटी खरड़ की कार्यप्रणाली इतनी खराब है कि चार वर्षों से लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क तक पूरी नहीं हो सकी है।
Trending Videos

वर्तमान में वहां कच्ची मिट्टी की सड़क है, जो न केवल बरसात के दौरान बल्कि सामान्य दिनों में भी सीवरेज ओवरफ्लो और नालियों के पानी के कारण दलदल बन जाती है। इससे वाहन फंसते और फिसलते हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। आगे निवासियों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो और उचित ड्रेनेज व्यवस्था के अभाव में सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास गंदा पानी जमा रहता है। इससे बदबू फैलती है। मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह वातावरण बेहद असुरक्षित बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोशी ने कहा कि खरड़ के लोगों द्वारा प्लॉट, फ्लैट, कोठी और दुकानों के निर्माण के समय दिए गए टैक्स के कारण म्युनिसिपल कमेटी खरड़ पंजाब की सबसे संपन्न कमेटियों में से एक है, जिसके पास सैकड़ों करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। इसके बावजूद यदि बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं, तो इससे बड़ी विफलता का उदाहरण नहीं हो सकता। उन्होंने इस स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान को जिम्मेदार ठहराया।



अंत में जोशी ने कहा कि म्युनिसिपल कमेटी के ईओ और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति एवं तबादले राज्य सरकार द्वारा किए जाते हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी सरकार सीधे तौर पर छज्जू माजरा और खरड़ के अन्य क्षेत्रों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed