सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A BMW on the airport road burst into flames, driver jumps out to save his life

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर चलती बीएमडब्ल्यू बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A BMW on the airport road burst into flames, driver jumps out to save his life
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लग्जरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और उसमें से धमाकों की आवाजें आने लगीं। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार न्यू चंडीगढ़ से एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2:45 बजे टीडीआई के पास अचानक कार के इंजन से चिंगारी निकली, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बलौंगी थाने की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि वाहन की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी जलकर नष्ट हो गईं। आग लगने के बाद चालक कार छोड़कर मौके से चला गया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचना दी गई। फायर अधिकारियों के अनुसार, टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में खराबी माना जा रहा है, जिसके चलते धमाके भी हुए।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती वाहन मालिक की पहचान करना है, क्योंकि नंबर प्लेट पूरी तरह जल चुकी है। ऐसे में अब इंजन नंबर के आधार पर ही कार की पहचान की जाएगी। हालांकि शुरुआती जांच में कार मालिक का नाम सुरेंद्र सिंह सामने आया है और वाहन मोहाली पते पर पंजीकृत बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि चालक और वाहन मालिक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed