{"_id":"6a7e2b9c51c6a66fff04b42f","slug":"701-lakh-voters-in-the-district-draft-list-handed-over-to-political-parties-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1773-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जिले में 7.01 लाख मतदाता, ड्राफ्ट सूची राजनीतिक दलों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जिले में 7.01 लाख मतदाता, ड्राफ्ट सूची राजनीतिक दलों को सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत घर-घर सर्वेक्षण और गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण के बाद मोहाली जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूचियां जारी कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कोमल मित्तल ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ये सूचियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7,00,719 मतदाता हैं।
इनमें 3,62,751 पुरुष, 3,37,954 महिला और 14 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 936 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार खरड़ में 2,46,922 मतदाता, एसएएस नगर में 1,92,715 मतदाता और डेराबस्सी में 2,61,082 मतदाता हैं। सर्वेक्षण के दौरान 84,795 अचिह्नित मतदाता और 1,09,419 तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की पहचान की गई है। संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए जिले में 87 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तैनात किए गए हैं।
दावे और आपत्तियां
दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया 8 अक्तूबर तक जारी रहेगी। नया वोट बनवाने, नाम पर आपत्ति या विवरण बदलने के लिए संबंधित फॉर्म भरे जा सकेंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे सूची में अपना नाम और विवरण जांचें तथा निर्धारित समय में दावे या आपत्तियां दर्ज करवाएं।