फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police conduct flag march ahead of Independence Day, tighten security

Mohali News: स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

Fri, 14 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police conduct flag march ahead of Independence Day, tighten security
मोहाली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मोहाली पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। पुलिस ने प्रमुख बाजारों, सड़कों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है।
विज्ञापन




फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सिटी-2 हरसिमरत सिंह बल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि मोहाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस लगातार चेकिंग और निगरानी कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन




निगरानी और अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस का सहयोग करें। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। शहर के बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटल, रेस्तरां और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। दिन-रात अलग-अलग पालियों में बॉर्डर और अंदरूनी मार्गों पर नाके लगाए गए हैं। ये नाके 15 अगस्त तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed