फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fraud in the name of Merchant Navy jobs: 19 lakh swindled from six youths; case registered against four

मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी : छह युवकों से 19 लाख रुपये हड़पे, चार पर मामला दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of Merchant Navy jobs: 19 lakh swindled from six youths; case registered against four
जीरकपुर। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह युवकों से करीब 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्राइसिटी शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक करण कुमार ठाकुर, उनकी पत्नी मोनिका ठाकुर और दो कर्मचारियों विनीत व प्रीत समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई छह शिकायतों की जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद की गई है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया और कंपनी कार्यालय के जरिये युवकों को मर्चेंट नेवी में नौकरी का भरोसा दिया। उम्मीदवारों से पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लिए गए और उनका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद उन्हें ऑफर लेटर, गारंटी लेटर और ज्वाइनिंग से जुड़े दस्तावेज दिए गए। नौकरी के नाम पर युवकों से अलग-अलग रकम वसूली गई। नंगल निवासी नवीन कुमार से दो लाख रुपये, आगरा के भोले सिंह से 3.50 लाख और चंद्रपाल धनगर से 70 हजार रुपये लिए गए। केरल के लेनी जोसेफ से 3.95 लाख, कन्नूर के अर्जुन पाल्टोडी से 3.90 लाख और बिहार के अमन सिंह से 4.95 लाख रुपये ठगे गए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और फोन उठाना बंद कर दिया। रकम वापस मांगने पर दिए गए कुछ चेक बैंक में बाउंस हो गए, जिसमें अमन सिंह का तीन लाख रुपये का चेक भी शामिल था। भर्ती से संबंधित दस्तावेज की जांच में उन्हें फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

ठगी का तरीका
कंपनी कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा उम्मीदवारों के दस्तावेज लिए जाते थे। उनका मेडिकल करवाया जाता था। इसके बाद नौकरी से संबंधित फर्जी दस्तावेज दिए जाते थे। फिर उनसे फीस की मांग की जाती थी। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के बयान और भुगतान संबंधी दस्तावेज की जांच की। अन्य रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल की गई। जीरकपुर एसएचओ जसबीर सिंह तूर के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 316(2), 318(4), 336(2), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed