फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The victim of the trailer-Activa accident has been identified; he was a young man from Zimbabwe

Mohali News: ट्राला-एक्टिवा हादसे में मृतक की हुई पहचान, मृतक जिम्बाब्वे निवासी युवक था

Fri, 14 Aug 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The victim of the trailer-Activa accident has been identified; he was a young man from Zimbabwe
जीरकपुर। पहलवान ढाबे के पास हुए सड़क हादसे में मृतक विदेशी युवक की पहचान हो गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मृतक की पहचान जिम्बाब्वे निवासी ऑनवर्ड मासिम्बा न्जांजी (24) के रूप में हुई है। यह हादसा 9 अगस्त की सुबह हुआ जब ऑनवर्ड अपने मित्र की एक्टिवा लेकर जा रहा था। मिल्टन कुरंगवा ने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे खड़े एक ट्राला ने अचानक सड़क पर आकर एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑनवर्ड की मौके पर ही मौत हो गई। विदेशी नागरिक होने के कारण शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया, जिसकी पहचान बाद में मिल्टन कुरंगवा ने की। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 281, 106 और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब ट्राला चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed