{"_id":"698110b8e968d9ad180d1e05","slug":"a-case-has-been-registered-against-the-in-laws-on-the-complaint-of-the-wife-of-an-army-officer-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138697-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सैन्य अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सैन्य अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय सेना में तैनात महिला अधिकारी ने अपने ससुराल पक्ष और एक ट्रांसपोर्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी मोहाली को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बिना सहमति निजी सामान हटाने, ताले तोड़कर जेवर चोरी करने, मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की सास, ननद व ननद के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पति भी सेना में अधिकारी है।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात रतनदीप कौर के अनुसार, वह सेक्टर-105 स्थित एमार व्यूज सोसाइटी के फ्लैट जेड-3/204 में रह रही थीं, जो उनका वैवाहिक घर था। आरोप है कि उनकी सास सावित्री देवी ने उनकी और उनके पति की जानकारी के बिना ट्रांसपोर्टर के माध्यम से उनका सामान पहले रोहतक और फिर उनके मायके फेज-9 मोहाली भिजवा दिया।
14 मई को जब सामान पहुंचा तो सभी संदूकों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और लाखों रुपये के जेवर व महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब मिले। ट्रांसपोर्टर ने कोई रसीद या बिल नहीं दिया और बाद में संपर्क करने पर ट्रांसपोर्टर व सास ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा है, जिससे उन्हें वैवाहिक घर से बाहर किया जा सके और संपत्तियों पर कब्जा किया जा सके।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद से ही सास, ननद और देवर द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न, आर्थिक शोषण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती रही। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें जबरन आईवीएफ उपचार के लिए मजबूर किया गया और लगातार तनाव के कारण उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ।
Trending Videos