{"_id":"6981117508f0da9c2a008f9b","slug":"strict-action-against-illegal-constructions-in-naya-village-drive-launched-in-sukhna-catchment-area-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138703-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नया गांव में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, सुखना कैचमेंट क्षेत्र में चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नया गांव में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, सुखना कैचमेंट क्षेत्र में चला अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जिला प्रशासन के निर्देशों पर नया गांव क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई खास तौर पर सुखना झील के कांसल कैचमेंट क्षेत्र में की गई, जहां माननीय हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक था।
अभियान नोडल अधिकारी की निगरानी में एएमई, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, जनरल इंस्पेक्टर और कार्य साधक अधिकारी की टीम द्वारा चलाया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी नया गांव अपनी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
कार्रवाई के दौरान पटियाला की राव के आसपास, शिवालिक विहार सहित उन स्थानों को निशाना बनाया गया जहां अदालत के आदेशों की अवहेलना कर अवैध निर्माण किए गए थे। ये क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील हैं और सुखना झील की प्राकृतिक जल निकासी प्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
प्रशासन ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी जारी रही। अवैध निर्माणों के कारण वर्षा जल के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट आती है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
प्रशासन ने दोहराया कि संरक्षित क्षेत्रों में किसी भी तरह की गैरकानूनी निर्माण गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से स्वीकृत नक्शों और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
Trending Videos