सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A contract worker climbed an 11,000-volt line, was electrocuted and fell 30 feet

Mohali News: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर चढ़ा ठेका कर्मचारी को लगा करंट, 30 फीट नीचे गिरा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A contract worker climbed an 11,000-volt line, was electrocuted and fell 30 feet
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्टेट पावरकॉम में ठेका प्रणाली के तहत कार्यरत कर्मचारी गौरव बाहरी एक हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से वह करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रूपनगर के गांव छोटी भवानी में पिछले मंगलवार की बताई जा रही है। घायल कर्मचारी को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान तो बचा ली है, लेकिन उसे पूरी तरह स्वस्थ होने में लंबा समय लग सकता है। अस्पताल में इलाज के दौरान गौरव बाहरी ने बताया कि वह पावरकॉम में मियांपुर क्षेत्र में ठेके पर कार्यरत है।
Trending Videos

लाइन में खराबी आने पर लाइनमैन जसमेर सिंह ने उसे 11 हजार वोल्टेज वाली लाइन पर चढ़ा दिया। मौके पर दो लाइनें गुजर रही थीं, जिनमें से एक की सप्लाई बंद थी जबकि दूसरी चालू थी। जैसे ही वह खंभे पर चढ़कर काम करने लगा, उसे जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया। परिवार के सदस्य विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि नियमों के तहत ठेका कर्मचारियों को इतनी हाई वोल्टेज लाइन पर नहीं चढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गौरव ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। हादसे में उसकी एक बांह बुरी तरह जल गई है, दूसरी में प्लेट डाली गई है और पसलियां भी टूट गई हैं। जेई बलवीर सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान की जाती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस लाइन पर कर्मचारी काम कर रहा था, उसकी सप्लाई बंद थी। हादसे वाले दिन बारिश हो रही थी। उसी कारण लाइन में अचानक करंट आ गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed