{"_id":"69e691ee04832b2c490074fb","slug":"the-counter-closed-at-1100-instead-of-1130-people-were-angry-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141508-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"11:30 की जगह 11:00 बजे ही काउंटर बंद, लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11:30 की जगह 11:00 बजे ही काउंटर बंद, लोग नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के सरकारी सिविल अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। पर्ची काउंटर को निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया गया। अस्पताल में पर्ची बनवाने का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक तय है, लेकिन मरीजों का आरोप है कि काउंटर करीब 11 बजे ही बंद कर दिया गया।
इसके चलते बड़ी संख्या में मरीज बिना पर्ची बनवाए और बिना इलाज कराए लौटने को मजबूर हो गए। सुबह से ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली। पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और लोग तेज धूप व उमस भरी गर्मी में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई मरीज सुबह जल्दी ही अस्पताल पहुंच गए थे ताकि समय पर इलाज मिल सके। उनका नंबर आने से पहले ही काउंटर बंद कर दिया गया। इस कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आए मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
मरीजों ने आरोप लगाया कि जहां आम लोग लाइन में खड़े इंतजार करते रहे, वहीं अंदर से जान-पहचान के आधार पर पर्चियां बनाई जा रही थीं। कुछ लोगों ने पैसे लेकर पर्ची बनाने के आरोप भी लगाए, जिससे व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X