{"_id":"69e691b51fc83a83c4021ab7","slug":"gas-cylinder-caught-fire-in-gulmohar-avenue-wet-quilt-saved-life-mohali-news-c-71-1-mli1016-141545-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गुलमोहर एवेन्यू में गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, गीली रजाई ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गुलमोहर एवेन्यू में गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, गीली रजाई ने बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित गुलमोहर एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार दोपहर को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक फ्लैट की रसोई में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाई और एक बड़ा धमाका होने से टल गया।
इस अग्निकांड में किचन कैबिनेट, चिमनी और राशन समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सोसाइटी निवासी पवन कुमार जैन अपने किचन में चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलिंडर की पाइप में लीकेज होने के कारण आग भड़क उठी। घबराहट के बीच जब पवन ने आग बुझाने की कोशिश की, तो लपटें और तेज हो गईं। किचन में अन्य सिलिंडर भी रखे हुए थे, जिससे पूरी बिल्डिंग में ब्लास्ट की आशंका पैदा हो गई और लोगों में दहशत फैल गई।
गीली रजाई ने रोका बड़ा हादसा
हादसे के वक्त पवन जैन और वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। सिलिंडर को फटने से बचाने के लिए तुरंत उस पर एक गीली रजाई डाल दी गई। इससे ऑक्सीजन की सप्लाई कटी और आग का प्रभाव सीमित हो गया। इसी बीच सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने मुस्तैदी दिखाकर फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) से गैस पर स्प्रे किया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 20 से 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि किचन के पीछे वेंटिलेशन के लिए खिड़की होने के कारण धुआं बाहर निकलता रहा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में आसानी हुई और दम घुटने जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X