सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A sword was used in a fight near Highland Park; a young man's arm was severed and he was seriously injured

Mohali News: हाईलैंड पार्क के पास झगड़े में तलवार चली, एक युवक की बाजू काटी, गंभीर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A sword was used in a fight near Highland Park; a young man's arm was severed and he was seriously injured
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा-भबात रोड पर हाईलैंड पार्क मैदान में शनिवार को पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। तलवारों से लैस दो पक्षों के बीच दिन दिहाड़े हुई हिंसक झड़प में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमले में उसकी बाजू काट दी गई। हालांकि बाजू पूरी तरह धड़ से अलग नहीं हुई। उसके शरीर व कोहनी के पास भी गहरे कट हैं।
Trending Videos

हमले के बाद वह करीब एक घंटा जमीन पर तड़पता रहा। घायल की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे पहले ढकोली अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल भूपिंदर सिंह निवासी आस्था अपार्टमेंट पटियाला रोड ने बताया कि 18 अप्रैल को उसके भाई रणवीर सिंह का फोन आया था। रणवीर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। यह सुनकर भूपिंदर मौके पर पहुंचा, जहां कुछ देर बाद आरोपी गुरप्रीत अपने 6-7 साथियों के साथ आ गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि इसी दौरान गुरप्रीत सिंह ने तलवार से भूपिंदर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर लगातार वार किए, जिससे उसकी दाहिनी बाजू कोहनी के पास से कट गई। इसके अलावा कमर और छाती पर भी गहरे घाव लगे। गंभीर रूप से घायल होकर वह गिर पड़ा। हमलावरों ने उसके भाई रणवीर सिंह को भी नहीं बख्शा।
रणवीर के सिर और आंख के ऊपर तलवारों से वार किए, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed