{"_id":"69b08113a6c15515d10fd7e9","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-jumping-from-the-fourth-floor-of-a-mohali-society-mohali-news-c-71-1-mli1010-140091-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली की सोसाइटी में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली की सोसाइटी में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-127 स्थित सिवांता सोसाइटी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी 32 वर्षीय अंगद सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक पीली टी-शर्ट और काले लोअर में नंगे पांव बाइक पर सवार होकर सोसाइटी के पास पहुंचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक बाइक सवार व्यक्ति उसे सोसाइटी के बाहर छोड़कर चला गया।
इसके बाद युवक नंगे पांव घबराए हालत में इधर-उधर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सोसाइटी के गेट के पास खड़े एक सब्जी विक्रेता के पास पहुंचा और उससे मदद मांगते हुए कहा, मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा। इसके बाद वह तेजी से सिवांता सोसाइटी की इमारत की सीढि़यों की तरफ भाग गया। लोगों ने बताया कि वह काफी घबराया हुआ था। जोर-जोर से चिल्ला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया कि युवक मोबाइल फोन पर बात करते हुए मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था और घबराहट में अलग-अलग फ्लैटों के दरवाजे खटखटा रहा था। कुछ ही देर बाद वह इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने उसके मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की, जिस पर दिल्ली में एक व्यक्ति ने फोन उठाया और खुद को मृतक का पिता बताया। पिता ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा मोहाली आया है।
उधर, अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर खरड़ सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवक के मोहाली आने तथा घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Trending Videos