सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man died after being hit by a speeding car, the driver fled

Mohali News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, चालक भागा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a speeding car, the driver fled
विज्ञापन
जीरकपुर। एयरोसिटी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा जीरकपुर-मोहाली एयरपोर्ट रोड पर उस समय हुआ जब दो युवक सड़क पार कर पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान शीश पाल (करीब 41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से आर्किटेक्ट था। वह अपने चचेरे भाई विनोद के साथ एयरोसिटी स्थित अपने घर से एचपी पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों मुख्य सड़क पार कर रहे थे, तभी जीरकपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने शीश पाल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी विनोद के अनुसार कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
Trending Videos

टक्कर इतनी भीषण थी कि शीश पाल उछलकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कुछ दूरी पर कार रोककर खड़ा हो गया। घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से घायल को उसी कार में जीएमसीएच सेक्टर-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौका पाकर आरोपी चालक बिना किसी को सूचना दिए वहां से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि वह सामने आने पर आरोपी चालक को पहचान सकता है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का परिणाम है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed