सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A street vendor market is being built in place of a sports stadium, prompting protests from villagers

Mohali News: खेल स्टेडियम की जगह बनने लगा स्ट्रीट वेंडर मार्केट, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A street vendor market is being built in place of a sports stadium, prompting protests from villagers
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के नजदीकी गांव रामगढ़ भुड्ढा में प्रस्तावित खेल स्टेडियम की जमीन पर स्ट्रीट वेंडर मार्केट बनाए जाने के प्रशासनिक फैसले के खिलाफ गांववासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक तरफ पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर वर्षों पहले स्वीकृत खेल स्टेडियम परियोजना को रद्द कर स्ट्रीट वेंडर मार्केट बनाने का निर्णय युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।
Trending Videos

करीब 10 वर्ष पूर्व गांव रामगढ़ भुड्ढा में खेल स्टेडियम के निर्माण का निर्णय लिया गया था। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद शामलात की लगभग डेढ़ एकड़ भूमि चयनित कर उसकी चारदीवारी भी करवा दी थी। उस समय ग्रामीणों और शहरवासियों ने इस परियोजना का स्वागत किया था, क्योंकि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पंचकूला और मोहाली के स्टेडियमों का रुख करना पड़ता था। वर्षों बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य चारदीवारी से आगे नहीं बढ़ पाया। रविवार को अचानक टिप्परों से जमीन पर मिट्टी डाली जाने लगी। जब ग्रामीणों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि खेल स्टेडियम की जगह अब स्ट्रीट वेंडर मार्केट विकसित की जाएगी। यह सूचना मिलते ही पूरे गांव में रोष फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि खेल स्टेडियम की योजना बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूदा पार्षद सुरिंदर सिंह काला, पूर्व महिला पार्षद के पति मनदीप सिंह, कृपाल सिंह, जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह और अन्य कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि एक दशक से अधर में लटकी खेल स्टेडियम परियोजना को पुनर्जीवित करने की जगह उसे समाप्त करना युवाओं की खेल प्रतिभा और गांव के विकास पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव की जमीन खेल स्टेडियम के लिए चयनित की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने मनमर्जी से फैसला बदलकर स्ट्रीट वेंडर मार्केट बनाने का निर्णय ले लिया। यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। खिलाड़ियों को पहले ही प्रतियोगिताओं के लिए जीरकपुर से बाहर जाना पड़ता है।
- सुरिंदर सिंह उर्फ काला, क्षेत्रीय पार्षद



हमारी सरकार के समय करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम का काम शुरू हुआ था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। 10 साल बाद भी स्टेडियम केवल चारदीवारी तक सीमित है। -मनदीप सिंह, रामगढ़ भुड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed