सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attempts to construct a storm drain in Baltana led to uproar, with residents halting the work

Mohali News: बलटाना में बरसाती नाले पर निर्माण की कोशिश से हंगामा, लोगों ने रुकवाया काम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Attempts to construct a storm drain in Baltana led to uproar, with residents halting the work
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के गोल्डन एस्टेट इलाके में साल 2007 से खाली पड़े एक प्लॉट पर दोबारा निर्माण शुरू करने की कोशिश से माहौल गरमा गया। सुबह जैसे ही काम शुरू हुआ, आसपास के लोगों ने तुरंत विरोध जताया और नगर परिषद को सूचना दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस जगह निर्माण किया जा रहा है, उसके नीचे बरसाती नाला और नगर परिषद की सीवरेज लाइन गुजरती है। इसी वजह से पहले भी कई बार यहां निर्माण कार्य रुकवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद फिर से काम शुरू कर दिया गया।
Trending Videos

विरोध के दौरान एमएल शर्मा, यादव, सीमा, दीपा, गणेश, ज्योति, सुमित, सुरेंद्र और ममता के साथ आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज रमन सैनी और कांग्रेस की वार्ड पार्षद शिवानी गोयल भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि उन्होंने तुरंत नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी को फोन कर जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थिति बिगड़ने पर नगर परिषद की ओर से किसी अधिकारी की बजाय एक ड्राइवर को भेज दिया गया, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ड्राइवर के पास न तो कोई अधिकार होता है और न ही वह ऐसे हालात संभाल सकता है। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को बुलाया। बलटाना पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद निर्माणकर्ता ने फिर से काम शुरू करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने दोबारा पुलिस को बुलाकर काम बंद करवा दिया। पुलिस ने निर्माणकर्ता को निर्देश दिए कि वह सोमवार को सभी जरूरी दस्तावेज लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के सामने पेश हों। अनुमति मिलने के बाद ही आगे काम शुरू करें। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर बरसाती नाले पर निर्माण हुआ, तो गोल्डन एस्टेट, वधावा नगर, प्रशांत विहार और विकास नगर जैसे इलाकों में हर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जिससे भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।







सरकारी कर्मचारी काम रुकवा सकता है, जो ड्राइवर मौके पर गया था, वह नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम से जुड़ा है। जरूरत पड़ने पर वह काम रुकवा सकता है। -सरबजीत सिंह, एटीपी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed