सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out in Fortuner parked in basement, burning documents and other items

Mohali News: बेसमेंट में खड़ी फॉर्च्यूनर में लगी आग, दस्तावेज और अन्य सामान जला

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Fortuner parked in basement, burning documents and other items
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-126 के एक रिहायशी इमारत की बेसमेंट में खड़ी फॉर्च्यूनर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना में कार के अंदर रखे जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान भी जल गया। कार मालिकों को सबसे पहले वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक वे मौके पर पहुंचे, ड्राइवर साइड से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
Trending Videos

आग लगने से कार में रखी चेकबुक, दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। कार मालिक सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत इंजन वाले हिस्से से हुई। इसके बाद यह तेजी से पूरी गाड़ी में फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन बेसमेंट में वाहन खड़ा होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed