सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man duped of Rs 7.60 lakh on pretext of providing job in Azerbaijan

Mohali News: अजरबैजान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.60 लाख रुपये ठगे

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 7.60 lakh on pretext of providing job in Azerbaijan
विज्ञापन
मोहाली। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामलों में एक और मामला सामने आया है। अजरबैजान की कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने आंध्र प्रदेश के युवकों से 7.60 लाख रुपये ठग लिए। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए मोहाली के फेज-11 थाना पुलिस को भेज दिया है। आरोपियों की पहचान दिव्या चौहान और दीपू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ फेज-11 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


शिकायतकर्ता अनुदीप कुमार पड्ड़ी निवासी आंध्र प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसे अजरबैजान की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर भर्ती की जानकारी मिली। नौकरी के सिलसिले में वह दिव्या चौहान और दीपू के संपर्क में आया, जो खुद को प्लेसमेंट एजेंट बता रहे थे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे और उसके साथियों को सेक्टर-65 स्थित एक कार्यालय में बुलाया, जहां उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी अजरबैजान में नौकरी पक्की है। इसके बदले आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 2.80 लाख रुपये के हिसाब से कुल 7.60 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें कोई नौकरी नहीं दिलाई। जब अगस्त 2025 में वह दोबारा कार्यालय पहुंचकर नौकरी के बारे में पूछने गया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पुलिस अधीक्षक को दी। वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मोहाली ट्रांसफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed