सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Samyukta Kisan Morcha (India) and Central Trade Unions observe Martyrdom Day

Mohali News: संयुक्त किसान मोर्चा (भारत) और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने शहादत दिवस मनाया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha (India) and Central Trade Unions observe Martyrdom Day
विज्ञापन
डेराबस्सी। सुखमनी इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य गेट पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (भारत) और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने साम्राज्य विरोधी शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वीरता भरी शहादत को नमन कर जत्थेबंदियों ने किसानों के हकों में आवाज बुलंद की। धरने दौरान जत्थेबंदियों ने वेयरहाउस मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह की खुदकुशी पर गहरी चिंता प्रकट की। मुख्य मांगों में सीबीआई जांच, साबिका मंत्री की भूमिका की जांच की मांग शामिल है।
Trending Videos

साथ ही सियासी दबाव, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के माहौल को खत्म करके पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की गई। बैठक में एलान किया गया कि 25 मार्च को लेबर इंस्पेक्टर डेराबस्सी के दफ्तर में सुखमनी स्कूल प्रबंधकों और निकाले गए कर्मचारियों के बीच हम मीटिंग तय है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मीटिंग में गैर कानूनी तरीके से निकाले गए 15 मुलाजिमों की तुरंत बहाली न हुई, तो जत्थेबंदियां स्कूल का मुख्य गेट पूर्ण तौर पर बंद करके मुख्य सड़क पर चक्का-जाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed