सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young woman crossing the road on Airport Road was crushed by a tractor-trolley, her intestines were pulled out.

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर सड़क पार कर रही युवती को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, आंतें बाहर निकली

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A young woman crossing the road on Airport Road was crushed by a tractor-trolley, her intestines were pulled out.
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर ईंटें लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक युवती को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राली के नीचे दबने से युवती की आंतें बाहर निकल आईं। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डेली पोस्ट के दफ्तर के सामने हुआ। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए युवती के शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार युवती के पर्स से दो डेबिट कार्ड मिले हैं। एक डेबिट कार्ड में सुनीता रानी लिखा हुआ है।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अपनी दो अन्य साथियों के साथ फॉल्कन व्यू सोसाइटी के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहनों को देखकर एक युवती तेजी से सड़क पार कर गई, जबकि दूसरी पीछे हट गई। तीसरी युवती सड़क के बीच में फंस गई। वह न तो आगे बढ़ पाई और न ही पीछे लौट सकी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। फिलहाल गांव सोहाना में रह रहा है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद युवती के साथ दोनों महिलाएं उसे वहीं छोड़कर चली गईं। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों के सामने आने और बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed