{"_id":"69a4a15da1663aaa0c0b99b5","slug":"amy-virk-becomes-president-of-pftaa-binnu-dhillon-general-secretary-mohali-news-c-71-1-mli1016-139744-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 8 मार्च को लोहगढ़ में लगेगा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 8 मार्च को लोहगढ़ में लगेगा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जीरकपुर। मानवाधिकार वेलफेयर सोसायटी जीरकपुर की जनरल हाउस बैठक संस्था के अध्यक्ष हरबंस सिंह बलटाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
संस्था के महासचिव चरणजीत सिंह मेहता ने बताया कि सोसायटी की ओर से 8 मार्च 2026, रविवार को गांव लोहगढ़, जीरकपुर में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में विभिन्न बीमारियों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। बच्चों और महिलाओं के लिए महिला विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगी।
कैंप में आंख, कान, नाक, गला (ईएनटी), हड्डी रोग सहित अन्य रोगों की मुफ्त जांच की जाएगी। आने वाले मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी संस्था की ओर से पूर्णतः निशुल्क प्रदान की जाएंगी। दवाइयों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Trending Videos