सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered for posting photo of brandishing weapon on Instagram

Mohali News: इंस्टाग्राम पर हथियार लहराकर फोटो डालने का मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Case registered for posting photo of brandishing weapon on Instagram
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
Trending Videos


खरड़। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो साझा कर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 26 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे बस स्टैंड खरड़ के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की।

जांच अधिकारी एएसआई बविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर ‘davaan0007’ नाम से आईडी चलाता है। आरोपी ने कथित तौर पर कार (मर्सिडीज) के पास खड़े होकर हाथ में रिवाल्वर/पिस्टल लेकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत रुक्का भेजकर मामला दर्ज कराया। एफआईआर दर्ज कर इसकी प्रतियां क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट खरड़ और वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed