सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Angry over inter-caste marriage, brothers doused their brother in petrol and set him on fire, his condition critical

Mohali News: अंतर-जातीय विवाह से नाराज भाइयों ने पेट्रोल छिड़क कर अपने ही भाई को लगाई आग, हालत गंभीर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Angry over inter-caste marriage, brothers doused their brother in petrol and set him on fire, his condition critical
विज्ञापन
मोहाली/नयागांव। जिले के जयंती माजरी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां अंतर-जातीय विवाह से नाराज दो भाइयों ने अपने ही भाई को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


यह घटना 21 मार्च की सुबह करीब सवा छह बजे की है। पीड़ित राजेश कुमार अपने घर के बरामदे में मोबाइल चार्ज करने गया था। इसी दौरान उसके भाई ब्रजेश और रति भान वहां पहुंचे। आरोप है कि ब्रजेश ने राजेश पर पेट्रोल डाला, जबकि रति भान ने लाइटर से आग लगा दी। आग की चपेट में आने से राजेश बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी और एक अन्य दुर्वेश मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने दुर्वेश पर भी हमला कर दिया। उस पर लोहे की रॉड से वार किया गया, इससे उसका एक हाथ टूट गया। दोनों घायलों को तुरंत खरड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से राजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का नतीजा है। पीड़ित ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी की थी। उसकी पत्नी अलग जाति से संबंध रखती है। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था और आए दिन झगड़े होते थे। मुल्लांपुर एसएचओ अमन त्रिखा ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित करने के बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed