सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Asha workers staged a sit-in at the Civil Hospital to press for their demands

Mohali News: मांगों को लेकर आशा वर्करों ने सिविल अस्पताल में दिया धरना

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in at the Civil Hospital to press for their demands
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार को आशा वर्कर और फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब (सीटू) ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस धरने की अगुवाई जिला प्रधान भूपिंदर कौर और पंजाब की जनरल सेक्रेटरी सीमा ने की। मोहाली और रोपड़ जिलों से बड़ी संख्या में आशा वर्कर और फैसिलिटेटर इसमें शामिल हुए। धरने के दौरान वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने उनके भत्तों को दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं हुआ। साथ ही पहले से मिल रहे इंसेंटिव में भारी कटौती कर दी गई है, जिससे वर्करों में निराशा व्याप्त है।
Trending Videos

बजट की प्रतियां जलाईं
वर्करों ने बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। सीटू के जिला प्रधान गुरदीप सिंह और अन्य नेताओं ने सरकार से मांग की कि भत्ते बढ़ाए जाएं और इंसेंटिव कटौती को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed