सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Contractor's premix dispute in Jakarmajra, villagers stopped road construction

Mohali News: जकड़माजरा में ठेकेदार का प्रीमिक्स विवाद, गांववासियों ने सड़क निर्माण रोक दिया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Contractor's premix dispute in Jakarmajra, villagers stopped road construction
विज्ञापन
खरड़। नजदीकी गांव जकड़माजरा में देर रात सड़क पर डाला प्रीमिक्स का गांववासियों ने विरोध कर सड़क निर्माण का काम रोक दिया। सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क की नीच कोई कोटिंग नहीं लगाई और सीधे प्रीमिक्स डाल दिया। इसकी बजरी सुबह गांववासियों ने हाथों से इकट्ठी कर दी गई। सरपंच ने कहा कि दिन में भेजे गए दो टिप्पर प्रीमिक्स बिल्कुल ठंडे थे, इसलिए उन्हें वापस भेजकर सड़क का काम बंद करवा दिया गया।
Trending Videos

मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दिलप्रीत सिंह पहुंचे और दोनों टिप्परों में भरे प्रीमिक्स को रिजेक्ट कर दिया। एसडीओ ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि नया प्रीमिक्स लाकर ही काम किया जाए और भविष्य में किसी भी अधिकारी की मौजूदगी के बिना काम न किया जाए। एसडीओ दिलप्रीत सिंह ने कहा कि ठेकेदार को शो-काज नोटिस जारी कर दिया गया है और जो भी नुकसान हुआ है, वह ठेकेदार का जिम्मा होगा। सड़क कुछ दिनों में नए सिरे से बनाई जाएगी। मौके पर सर्बजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हरभगवान सिंह, गुरप्रीत सिंह, तरलोचन सिंह, गगनदीप सिंह, हरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, करनैल सिंह, इंद्रजीत सिंह और अमरिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed