{"_id":"69b9c33808f0d588840990b4","slug":"illegal-led-display-boards-continue-in-the-city-municipal-councils-action-under-scrutiny-mohali-news-c-71-1-mli1016-140306-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहर में अवैध एलईडी बोर्ड का खेल जारी, नगर परिषद की कार्रवाई सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहर में अवैध एलईडी बोर्ड का खेल जारी, नगर परिषद की कार्रवाई सवालों के घेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में अवैध विज्ञापन बोर्ड और डिजिटल एलईडी स्क्रीन की भरमार के बीच नगर परिषद की कार्रवाई लगातार सवालों के घेरे में है। हाल ही में कॉस्मो मॉल के बाहर लगी एलईडी स्क्रीन, जिसे नगर परिषद ने बंद कराया था, कुछ ही दिनों बाद फिर चालू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्पष्ट संकेत है कि कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित रही।
शहर में बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड और डिजिटल स्क्रीन लंबे समय से विवाद का विषय हैं, लेकिन कार्रवाई अक्सर नोटिस देने, अस्थायी बंदी या औपचारिक जांच तक ही सीमित रह जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगे एलईडी बोर्ड वाहन चालकों के लिए खतरा हैं। तेज रोशनी और चलती तस्वीरें ध्यान भटकाती हैं, जिससे सड़क दुर्घटना का जोखिम बढ़ता है। ऐसे में नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज करना प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करता है।
मेरे संज्ञान में नहीं था। मैं चेक करवा लेता हूं। यदि गलत है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। यह चैक करवाने के बाद ही पता चलेगा। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, जीरकपुर
Trending Videos