सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   HPV vaccine will protect daughters from cervical cancer, free facility in government hospitals

Mohali News: बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा एचपीवी टीका, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सुविधा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine will protect daughters from cervical cancer, free facility in government hospitals
विज्ञापन
मोहाली। महिलाओं में होने वाले जानलेवा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। यह टीका अब जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए मुफ्त उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों में यह टीका हजारों रुपये में मिलता है। विभाग अब स्कूलों के साथ मिलकर छात्राओं को इसके महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है।
Trending Videos


टीकाकरण के लिए स्कूलों के साथ बैठकें
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों के साथ निरंतर बैठकें कर रही हैं। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य हर पात्र बच्ची तक पहुँचना है। स्कूल प्रमुखों से अपील की जा रही है कि वे छात्राओं और अभिभावकों को इस टीके के महत्व के बारे में जागरूक करें ताकि भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सर्वाइकल कैंसर का खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है, लेकिन भारत में यह दूसरे स्थान पर है। यह कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होता है, जिससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है।

टीकाकरण के लिए पात्रता और केंद्र
पात्रता: 14 से 15 वर्ष की किशोरियां जिनका 14वां जन्मदिन बीत चुका है और 15वां आने वाला है।
टीकाकरण केंद्र: जिला अस्पताल, सब-डिवीजनल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)।
जानकारी के लिए: हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed