सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baseball bat attack over dispute regarding shared alley; case registered against three, including a mother and son

Mohali News: सांझी गली के विवाद में बेसबॉल से हमला, मां-बेटे सहित तीन पर मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Baseball bat attack over dispute regarding shared alley; case registered against three, including a mother and son
विज्ञापन
मोहाली। गांव मौली बैदवान में सांझी गली के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। आरोप है कि पड़ोसी परिवार के तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटों पर बेसबॉल बैट से हमला किया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सोहाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखविंदर सिंह निवासी गांव मौली बैदवान ने पुलिस को बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 15 जून की रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली। उनकी माता गुरमीत कौर के साथ अवतार सिंह, तलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने मारपीट की थी। जब लखविंदर और उनका भाई परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। तलजीत सिंह ने लखविंदर के सिर पर बेसबॉल बैट से कई वार किए। हरप्रीत सिंह ने भी उनके सिर पर हमला किया। बीच-बचाव करने आई लखविंदर की पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया गया। उसे जमीन पर गिराकर गला दबाने की कोशिश भी की गई। परमिंदर सिंह पर भी बेसबॉल बैट से हमला किया गया, जिससे उनकी बाईं आंख के पास चोटें आईं।



संपत्ति को नुकसान
आरोपियों ने घर के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने दरवाजे की जाली पर भी बेसबॉल बैट से वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायल लखविंदर सिंह को फेज-9 के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सोहाना में अवतार सिंह, तलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी सेक्टर-79 मोहाली के निवासी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed