सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BEL Panchkula donated Rs 1.10 lakh to the Armed Forces Flag Day Fund

Mohali News: बीईएल पंचकूला ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में दिए 1.10 लाख रुपये

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BEL Panchkula donated Rs 1.10 lakh to the Armed Forces Flag Day Fund
विज्ञापन
कर्मचारियों ने स्वेच्छा से जुटाई राशि, महाप्रबंधक दीपा बाजपेयी ने उपायुक्त को सौंपा चेक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की पंचकूला यूनिट ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में 1.10 लाख रुपये का योगदान दिया है। यह राशि बीईएल-पंचकूला के कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से एकत्रित की गई, जिसे महाप्रबंधक दीपा बाजपेयी ने उपायुक्त को चेक के रूप में सौंपा।
इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण अधिकारी विंग कमांडर संजय के. राय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष का उपयोग पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीईएल कर्मचारियों द्वारा दिया गया यह योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। कंपनी समय-समय पर सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाती रहती है।
बीईएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी राष्ट्र निर्माण की विभिन्न पहलों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और पूर्व सैनिकों व सशस्त्र बलों से जुड़े परिवारों की सहायता करना भी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। ऐसे प्रयासों से न केवल सैनिक परिवारों को सहयोग मिलता है, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और समर्थन की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed