सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The administration swung into action in Phase 7, with water supply teams reaching every home

Mohali News: फेज-7 में प्रशासन हरकत में आया, घर-घर पहुंची जल की सप्लाई टीम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The administration swung into action in Phase 7, with water supply teams reaching every home
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 इलाके में डायरिया से पीड़ित मरीजों के सामने आने के बाद प्रशासन आखिरकार हरकत में आ गया। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद जल सप्लाई विभाग और नगर निगम की टीमें सक्रिय हो गईं। वीरवार सुबह करीब सात बजे ही जल सप्लाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इलाके में पहुंच गए और घर-घर जाकर पानी की जांच की। टीम ने न केवल लोगों के घरों में जाकर पानी की स्थिति का जायजा लिया, बल्कि खुद भी पानी पीकर यह दिखाने की कोशिश की कि अब सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।
Trending Videos

अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी में किसी प्रकार की मिलावट या गंदगी नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम नगर निगम द्वारा सीवरेज लाइन को जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद इस समस्या के समाधान का दावा किया गया। प्रशासन का कहना है कि सीवरेज की दिक्कत के कारण ही पानी प्रभावित हो रहा था, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय निवासी एसडी शर्मा और गुरदर्शन सिंह ने बताया कि जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि पानी की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। उनका कहना है कि यदि कहीं दिक्कत है तो वह सीवरेज से जुड़ी हुई है, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है। इलाके के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को देर से उठाया गया कदम बताया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते समस्या पर ध्यान दिया जाता तो लोगों को बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed