सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Big city, small facilities... Two hearse vehicles are becoming junk in the crematorium

Mohali News: शहर बड़ा, सुविधाएं छोटी... श्मशान घाट में कबाड़ हो रहे दो शव वाहन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Big city, small facilities... Two hearse vehicles are becoming junk in the crematorium
विज्ञापन
मोहाली। तेजी से विकसित हो रहे मोहाली शहर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कई बार सवालों के घेरे में आ जाती है। शहर के एकमात्र श्मशान घाट में संसाधनों की अनदेखी का मामला सामने आया है। नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर खरीदे दो नए शव वाहन करीब सात माह से खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे हैं। हालत यह है कि बिना इस्तेमाल के इन वाहनों की बैटरियां भी डेड हो चुकी हैं, जबकि अंतिम संस्कार जैसी जरूरी सेवा के लिए शहर अभी भी पुराने वाहनों पर ही निर्भर है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos

नगर निगम ने अगस्त 2025 में लाखों रुपये खर्च कर दो नए शव वाहन खरीदे थे ताकि शहरवासियों को बेहतर और समय पर सेवा मिल सके। लेकिन हैरानी की बात यह है कि खरीदने के बाद से ही ये दोनों वाहन श्मशान घाट परिसर में खड़े हैं। आज तक इन्हें सेवा में शामिल नहीं किया गया। मौजूदा समय में अंतिम संस्कार के लिए केवल दो पुराने शव वाहन ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ये वाहन काफी पुराने हो चुके हैं, कई बार तकनीकी खराबी भी आ जाती है, जिससे परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ नए वाहन बिना इस्तेमाल के ही धूल फांक रहे हैं। उनकी बैटरियां भी डेड हो चुकी हैं। इस मुद्दे को भाजपा मंडल प्रधान रमन सैली ने उठाकर कहा कि शहर जैसे बड़े इलाके में केवल पुराने वाहनों के भरोसे अंतिम संस्कार जैसी महत्वपूर्ण सेवा चलाना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि तुरंत इन नए शव वाहनों को चालू किया जाए ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला उनके ध्यान में आ गया है। इसे चेक करवाकर कार्रवाई की जाएगी। -जसजीत सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed