सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CCTV cameras down for three months, vehicles stolen from Oxford Street

Mohali News: तीन महीने से ठप पड़े सीसीटीवी, ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट से चोरी हो रहे वाहन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras down for three months, vehicles stolen from Oxford Street
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में इन दिनों चोरों की चांदी है। वजह है- यहां लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले तीन महीनों से बंद पड़े हैं। बिल्डिंग के फ्रंट पर लगे करीब 20 से 25 सीसीटीवी कैमरे सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। कैमरे बंद हैं, सिस्टम में इंटरनेट नहीं चलता और न ही किसी वारदात की रिकॉर्डिंग हो पा रही है। ऐसे में वाहन चोर बेखौफ होकर दोपहिया वाहन चला रहे हैं।ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में करीब 250 से ज्यादा दफ्तर और 50 के आसपास शोरूम हैं। रोज हजारों लोग यहां आते-जाते हैं। बाहर लगे कैमरे लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते हैं, लेकिन हकीकत में ये भरोसा खोखला साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही दस से अधिक वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन किसी भी घटना की फुटेज उपलब्ध नहीं है।
Trending Videos





मैं रोज की तरह ऑफिस आया था। शाम को देखा तो बाइक गायब थी। जब कैमरे की फुटेज मांगी तो पता चला कि कैमरे ही बंद हैं। यह सरासर लापरवाही है। सबसे बड़ी बात है कि मेंटेनेंस कर्मचारियों को रत्तीभर फर्क नहीं पड़ रहा है। रोजाना वाहन चोरी होने के बाद भी कैमरे सही नहीं कराए जा रहे हैं।- कुलविंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या चोरी कराने में ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट के लोगों का हाथ है, तीन महीने से कैमरे क्यों नहीं चलाए जा रहे हैं। ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट के मालिकों को अपने कर्मचारियों से पूछना चाहिए। जितने भी वाहन चोरी हुए हैं। उनका जुर्माना देना चाहिए।-पूजा अरोड़ा





हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर पैसे लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था ठप है। तीन महीने से कैमरे खराब हैं, यह किसी को दिखा क्यों नहीं? जब लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हो तो मेंटेनेंस किस बात के ले रहे हैं। शर्म नहीं आती है। क्या इतना जमीर मर गया है?- विकास शर्मा




चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर जल्द कैमरे ठीक नहीं हुए तो व्यापार पर भी असर पड़ेगा। ग्राहक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनको वाहन चोरी होने का डर लगा रहता है। ग्राहक खरीददारी भी तसल्ली से नहीं कर पाता है। - सतिंदर सिंह

अधिकारियों को कई बार सूचित किया लेकिन कोई ध्यान नहीं

ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट के मेंटेनेंस मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि कैमरों को ठीक कराने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। करीब तीन महीनों से सभी 20 से 25 कैमरे बंद पड़े हैं। बिल्डिंग के सामने से अब तक कई बाइक चोरी हो चुकी हैं। लोग हमारे पास फुटेज निकलवाने के लिए आते हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर पाते हैं। अगर सीसीटीवी कैमरा चालू हो जाएं तो चोरी की घटनाएं कम हो सकती हैं। किसका वाहन कौन ले जा रहा है। कुछ पता नहीं चलता है।



हम चोरी हुई बाइकों की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी निकलवा कर देख रहे हैं। जल्द ही वाहन चोर पुलिस हिरासत में होंगे।- लाब सिंह एएसआई, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed