{"_id":"6a4d67ddc5575d23ab046c47","slug":"chole-bhature-vendor-killed-in-collision-with-thar-family-devastated-by-tragedy-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1196-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: थार की टक्कर से छोले-भटूरे विक्रेता की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: थार की टक्कर से छोले-भटूरे विक्रेता की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-11 में एक शादी समारोह से पैदल घर लौट रहे 32 वर्षीय छोले-भटूरे विक्रेता राकेश को तेज रफ्तार थार कार ने कुचल दिया। थार चालक घायल राकेश को जीएमसीएच-32 ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। राकेश अपने पीछे पत्नी और पांच मासूम बेटियों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राकेश फेज-11 में छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह करीब 15 वर्षों से अंब साहिब कॉलोनी में रह रहा था। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के विजयनगर गांव का निवासी था। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे राकेश फेज-11 कम्युनिटी सेंटर में शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान गोल्फ रेंज के पास एक अस्थायी नंबर वाली थार ने उसे टक्कर मार दी। राकेश के रिश्तेदार विकास ने बताया कि उन्होंने राकेश को सड़क पर गंभीर रूप से घायल देखा। उसी थार चालक की मदद से घायल राकेश को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राकेश की हालत गंभीर बताई। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद राकेश की जान नहीं बच सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
राकेश की मौत के बाद अंब साहिब कॉलोनी में शोक का माहौल है। परिवार का इकलौता कमाने वाला चला जाने से पत्नी और पांच बेटियों के सामने रोजी-रोटी और परवरिश का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सबसे बड़ी बेटी नौ साल की है, जबकि सबसे छोटी डेढ़ साल की है। फेज-11 थाना पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौका-ए-वारदात से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जांचा जा रहा है। थार चालक की पहचान के लिए जांच जारी है।