{"_id":"6a4d678f05b913c8380deddd","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-after-10-days-case-registered-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1194-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क हादसे में घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क हादसे में घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। संभालकी चौक के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक हेयर ड्रेसर की 10 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। घटना 27 जून की है, जबकि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान छह जुलाई को उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुडाणा गांव के हैप्पी खान के रूप में हुई है। थाना सोहाना पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटियाला जिले के दुल्लड़ निवासी जगसीर खान ने पुलिस को बताया कि 24 जून की सुबह वह और उसका साला हैप्पी खान अपने-अपने मोटरसाइकिल पर मोहाली की ओर जा रहे थे।
हादसे का विवरण
सुबह करीब साढ़े नौ बजे संभालकी चौक के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने हैप्पी खान के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे के बाद उसने कार का नंबर नोट कर लिया, लेकिन चालक मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल हैप्पी खान को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया, जहां छह जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था।
जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मौत के बाद परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के पास गाड़ी का नंबर मौजूद है, जिसके आधार पर फरार चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।